Monday, May 6, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीजगन्नाथपुर मंदिर स्थापना दिवस को मानव जाति सुरक्षा दिवस के रूप में...

जगन्नाथपुर मंदिर स्थापना दिवस को मानव जाति सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय

झारखंड का बुनियाद ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान के एक महीने पुरे होने पर, जगन्नाथ पुर मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान समिति की एक बैठक, जगन्नाथ पूर मंदिर के संस्थापक ठाकुर ऐनी नाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उतराधिकारी व झारखंड सेनानी कोष संचालन समिति गृह मंत्रालय झारखंड व उपायुक्त रांची की अध्यक्षता में गठित जगन्नाथ पुर मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष लाल प्रवीर नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई,, एक महीने की साफ सफाई अभियान पुर्ण रुप से सफल रहा जो दिखाई दे रहा है,, थर्मोकोल व प्लास्टिक थैलियों जगन्नाथ पुर मंदिर परिसर मुक्त हो गया है,

दिनांक 25. दिसंबर 21 को पारम्परिक रूप से पुजा पाठ जगन्नाथ पुर मंदिर के धार्मिक विधि विधान से किया जायेगा,विदित हो कि पिछले कुछ वर्षों से 25 दिसंबर को जगन्नाथपुर मंदिर के रूप में स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस वर्ष जगन्नाथ पुर मंदिर स्थापना दिवस को मानव जाति सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया, चुंकि अभी भी पुरा विश्व कोरोनावायरस विश्व महामारी से मुक्त नहीं हुआ है, इस लिए कोरोनावायरस प्रोटोकॉल के अनुसार पारम्परिक रूप से पुजा पाठ संपन्न होगी।

एक बात भी विचारणीय है जगन्नाथपुर मंदिर की स्थापना 1691ई में हिन्दू धर्म के अनुसार की गई थी, और 25 दिसंबर 1691 को हिन्दू कैलेंडर के अनुसार खंरवास का दिन था खरवांस महीने में कोई भी शुभ कार्य वर्जित रहता है ईस लिए 25 दिसंबर को जगन्नाथपुर मंदिर की स्थापना नहीं हुई थी, पुजा पाठ हर दिन किया जा सकता है, जगन्नाथपुर मंदिर के संस्थापक के प्रत्यक्ष उतराधिकारी होने के कारण हमारे द्वारा 25 दिसंबर को जगन्नाथपुर मंदिर स्थापना दिवस कहना उचित नहीं है और हमने कभी हमने कभी भी नहीं माना है कि 25 दिसंबर को जगन्नाथपुर मंदिर की स्थापना हुई थी,

सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि साफ़ सफाई अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए, जगन्नाथ पुर मंदिर के खतियानी सेवक परिवार के सदस्यों,जगन्नाथपुर मंदिर के समर्पित भक्तों,आम जनों, रांची नगर निगम कर्मचारियों, वार्ड 37 के वार्ड पार्षद आनन्द मूर्ती, जगन्नाथपुर थाना, धुर्वा थाना,सी आर पी एफ के जवानों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में जगन्नाथ पुर मंदिर के संस्थापक ठाकुर ऐनी नाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उतराधिकारी व झारखंड सेनानी कोष के सदस्य व उपायुक्त रांची की अध्यक्षता में गठित जगन्नाथ पुर मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष लाल प्रवीर नाथ शाहदेव,अजय पोद्दार,विनय कुमार, कौशलेंद्र कुमार, ओम कुमार, पप्पू चक्रवर्ती, दिलिप कुमार, निर्मल तिर्की, साधु रजवार, सरस्वती देवी, बिरस मनी,सुकरो देवी, सन्नी देवी, रितु देवी, करमी देवी,राम जी बाखला, बन्धन उरांव, बिरसा उरांव,पुसवा मसली,आदी उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular