रांची के डोरंडा में अपनी मां के साथ रह रहे तीन पाकिस्तानी नागरिकता के बच्चों को दिल्ली भेजा गया है। इन बच्चों को पाकिस्तान भेजने के बारे में जल्द निर्णय लिया जाएगा। तीनों बच्चों के साथ उनकी मां भी दिल्ली गई है।
झारखंड पुलिस ने रविवार को तीनों पाकिस्तानी बच्चों को राजधानी ट्रेन से भेजा है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने यह निर्णय पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया है, जिसमें केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। ऐसे में पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल से रद्द किए जाने के बाद लौटने की समय सीमा खत्म हो गयी है। झारखंड में भी 10 पाकिस्तानी नागरिक है। जिसमें चार पाकिस्तानी नागरिक राजधानी रांची में है।