घाटोटांड: वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बंजी से चोरों द्वारा घर के बाहर बंधी गाय चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बंजी गांव निवासी विजय कुमार साव ने वेस्ट बोकारो ओपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.दिए गए आवेदन में विजय कुमार (उम्र 45 वर्ष), पिता भुनेश्वर साव, ग्राम बंजी, थाना मांडू, जिला रामगढ़ ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह अपनी दूधारु गाय को घर के बाहर बांधकर रखे थे.रविवार सुबह करीब 6 बजे जब वे गाय को चारा देने के लिए बाहर पहुंचे तो वहां गाय नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन गाय का कहीं पता नहीं चला.पीड़ित ने बताया कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि बीती रात करीब 1:35 बजे एक सफेद रंग की कार वहां आकर रुकी.कार से दो व्यक्ति उतरे और उनकी सफेद-भूरे धब्बेदार रंग की गाय को जबरन कार (नंबर JH01AR 9702) में डालकर लेकर फरार हो गए.इस संबंध में विजय कुमार ने वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी से मामले की जांच कर चोरों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.