Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeकोहरामविद्यार्थियों के विभिन्न मामलों को लेकर एन.एस.यू.आई ने रांची विश्विद्यालय की कुलपति...

विद्यार्थियों के विभिन्न मामलों को लेकर एन.एस.यू.आई ने रांची विश्विद्यालय की कुलपति का किया घेराव एवं ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों के विभिन्न मामलो को लेकर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति कामिनी कुमारी का घेराव किया एवं ज्ञापन सौंपा। विभिन्न मांगे इस प्रकार है।

विद्यार्थियों के विभिन्न मामलों को लेकर एन.एस.यू.आई ने रांची विश्विद्यालय की कुलपति का किया घेराव एवं ज्ञापन सौंपा

1-डोरंडा कॉलेज के एम.आर.एम सत्र 2018-20 के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा अविलंब ली जाए।
2- एम.आर.एम के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट की सुविधा की जाए।
3- यूजी पीजी की कक्षाएं शुरू होने से पहले विश्वविद्यालय के तरफ से हर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए वैक्सीनशन कैम्प लगाया जाए।
4- कोरोना काल मे प्रमोट किये गए विद्यार्थियों की परीक्षा शुल्क वापस किया जाए।
सभी मांगो को सुनने के बाद कुलपति जी ने कहा कि एम.आर.एम की परीक्षा इसी महीने किसी भी हाल में करवा दिया जाएगा। प्लसमेन्ट पर भी बात हो रही है। कैम्प और परीक्षा शुल्क वापस के मामले में जल्द निर्णय लिया जाएगा। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए छात्र हित मे जल्द निर्णय लिया जाए अन्यथा एन.एस.यू.आई चरणबद्ध आंदोलन करेगी। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, आकाश बाबा, इमरान, नीरज, अल्ताफ, साकेत, धिरज मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular