दुःखद:- भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी का बुधवार शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। न्यायमूर्ति लाहोटी 81 वर्ष के थे। जस्टिस लाहोटी को एक जून 2004 को भारत के 35वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था। वह एक नवंबर 2005 को सेवानिवृत्त हुए थे।