Tuesday, May 7, 2024
spot_img
Homeझारखंडबसंत मित्तल निर्वाचित हुए सत्र 2022-24 के प्रांतीय अध्यक्ष

बसंत मित्तल निर्वाचित हुए सत्र 2022-24 के प्रांतीय अध्यक्ष

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2022-24 का चुनाव संपन्न हुआ।विदित हो कि प्रांतीय अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी अशोक कुमार भलोटिया (जमशेदपुर) और बसंत कुमार मित्तल (रांची) से चुनाव मैदान में थे।
चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रांतीय चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन, चुनाव पदाधिकारी कमल केडिया एवम मनोज बजाज ने दिनांक 31 जुलाई को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के पश्चात सभी 24 जिलों के 13 मतदान केंद्र से मतगणना हेतु मतदान पेटी को रांची प्रांतीय मुख्यालय में मंगाया गया, जिसमे प्रांतीय पर्यवेक्षक , प्रमंडल चुनाव प्रतिनिधि एवम पीठासीन प्रतिनिधि के सहयोग से मतपेटी रांची पहुंची। आज 1अगस्त को अपराह्न 1बजे के लगभग मतगणना प्रक्रिया प्रारंभ हुई और अपराह्न 3बजे तक संपूर्ण मतगणना पश्चात चुनाव समिति के विनोद जैन, कमल केडिया व मनोज बजाज ने संयुत रूप से मतगणना के परिणाम की घोषणा किया।

IMG 20220801 WA0066


झारखंड प्रान्तीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गये थे। जिनमे

  1. रांची – 430बसंत मित्तल, 158अशोक भालोटिया को मिले
  2. जमशेदपुर – 195बसंत मित्तल, 474अशोक भालोटिया को मिले
  3. चाईबासा – 142बसंत मित्तल, 16अशोक भालोटिया को मिले
  4. धनबाद – 50बसंत मित्तल, 94अशोक भालोटिया को मिले
  5. बोकारो – 110बसंत मित्तल, 29अशोक भालोटिया को मिले
  6. बेरमो – 32बसंत मित्तल, 15अशोक भालोटिया को मिले
  7. गिरिडीह – 34बसंत मित्तल, 42अशोक भालोटिया को मिले
  8. डालटेनगंज – 15बसंत मित्तल, 12अशोक भालोटिया को मिले
  9. हजारीबाग – 166बसंत मित्तल, 25अशोक भालोटिया को मिले
  10. रामगढ़ – 97बसंत मित्तल, 19अशोक भालोटिया को मिले
  11. देवघर – 64बसंत मित्तल, 28अशोक भालोटिया को मिले
  12. मधुपुर – 62बसंत मित्तल, 8अशोक भालोटिया को मिले
  13. दुमका – 87बसंत मित्तल, 63अशोक भालोटिया को मिले
    कुल 3586 सदस्यो में 2486 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमे कुल 19मत पत्र रद्द हुआ, जिसमे कुलबसंत मित्तल को कुल 1484 मत प्राप्त हुए और अशोक भालोटिया 983मत प्राप्त हुए। कुल 501मत से बसंत कुमार मित्तल बिजयी हुए।

रांची प्रमंडल के चुनाव प्रतिनिधि प्रवीण जैन छाबड़ा के कुशल नेतृत्व में
सदस्यो ने मतगणना कार्य में सेवा प्रदान किया, जिसमे समिति के सदस्य अमित शर्मा, वरुण जालान, विशाल पाडिया, रोहित पोद्दार, दीपक जालान, आशीष डालमिया, यश गुप्ता, राकेश जैन, मनीष शर्मा, दीपक जालान, प्रमोद मोदी, रिंकू जालान, पवन मुरारका, सचिन मोतिका, विमल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल,आशीष अग्रवाल ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया। मुख्य चुनाव समिति ने उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया।
13 मतदान केद्रो में चुनाव समिति द्वारा 13 प्रांतीय पर्यवेक्षक की टीम बनाई थी जिनमे सर्वश्री पवन बजाज (रांची), विजय खेमका (जमशेदपुर), पुरुषोत्तम शर्मा (चाईबासा), सुरेश पी अग्रवाल (रामगढ़), सुरेश अग्रवाल (हजारीबाग), रामावतार कारीवाल (बेरमो), सीताराम अग्रवाल(बोकारो), मुरारी लाल अग्रवाल (धनबाद), प्रमोद छवछरिया (देवघर), श्रीमती मिटा गुटगुटिया (मधुपुर), दिनेश खेतान (गिरिडीह), संजय कुमार वर्मा (दुमका), नवल तुलस्यान ( डाल्टनगंज) को जिला व अनुमंडल में सक्रिय योगदान के लिऐ साधुवाद दिया।
13 पीठासीन अधिकारी पीठासीन पदाधिकारी (जमशेदपुर) संतोष जी अग्रवाल, (चाईबासा) राजकुमार मुंद्रा, (बोकारो) शिव हरी बंका, (बेरमो) नेमीचंद गोयल, (डाल्टनगंज) कृष्ण कुमार सराफ, (रांची) प्रवीन जैन छाबड़ा, (धनबाद) डी एन चौधरी,(दुमका) राजेंद्र मेहरिया, (देवघर) प्रदीप बाजला, (मधुपुर) कन्हैयालाल कन्नू, (रामगढ़) रमेश बोंदिया, (हजारीबाग) सुमेर सेठी प्रति भी आभार जताया, जिनके अथक सहयोग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवम प्रांतीय महामंत्री पवन शर्मा ने चुनाव समिति के विनोद जैन, कमल केडिया और मनोज बजाज का विशेष आभार प्रकट कर उन्हे मोमेंटो प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भागचंद पोद्दार, विनय सरावगी, निर्मल काबरा एवम समस्त सम्मानित सदस्यो में सुरेश चंद अग्रवाल, ललित पोद्दार, रवि शंकर शर्मा, अरुण गुप्ता, विष्णु सेन, कौशल राजगढ़िया, पवन पोद्दार, दीपक पारीक, संदीप मुरारका, संजय सर्राफ, किशोर मंत्री, आनंद जालान, अरुण बुधिया, अनिल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, रवि आनंद, लक्ष्मी चंद दीक्षित, नवीन बरेलिया, सौरव सरावगी उपस्थित एवम प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular