Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीयुवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के द्वारा भव्य श्रीराममय यात्रा निकाली...

युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के द्वारा भव्य श्रीराममय यात्रा निकाली गई

युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति (युवा महावीर मंडल रांची) के बैनर तले रांची के पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से भव्य श्रीराममय यात्रा निकाली गई।

IMG 20240121 WA0073 edited

युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि बहुत दिनों से चल रही तैयारी का परिणाम है कि आज बहुत ही जोश खरोश के साथ भव्य श्रीराममय यात्रा निकाली गई भगवान श्रीराम के नारों से पूरी रांची गुंजानमय हो गई छोटे-छोटे बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में भगवान के स्वरूप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिला पुरुष और युवाओं से भरी इस श्रीराममय यात्रा का सभी लोगों ने दिल खोल कर स्वागत किया।

रांची के पहाड़ी मंदिर से निकाली गई यह भव्य श्रीराममय यात्रा रातू रोड दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, लोहा पट्टी, अप्पर बाजार, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक होते हुए मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची।
युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति ने हमेशा शहर के लोगों को जोड़कर ऐतिहासिक भक्ति में कार्यक्रम किया है।
इस भव्य श्रीराम में यात्रा में मुख्य रूप से अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल, सोमवित माजी,दीपक ओझा,सोनू सिंह, बिट्टू सिंह,नेहा गिरी,विनय सिंह, आरिफ बट्ट, लखन सहनी, विजेंदर सिंह, साहिल,मुस्कान पाठक,सूम्मी वर्मा, अर्चना चौबे,उज्जवल कुमार सिन्हा,मंटू पांडे, डॉक्टर मुकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सोनी, अशोक यादव,अभिजीत राज,मीनू सिंह,सीनू वर्मा, सुप्रिया,खुशी कांकन, मोहन गोस्वामी, रोमा सरकार, अमित कुमार राॅय,विभू,अमृता शर्मा,पुजा कुमारी, कुमार बंटी,राजीव पांडे, सिम्मी गोस्वामी, शिल्पी कुमारी वर्मा,रत्नेश सिन्हा,अंशु,महिमा सिन्हा, रोहित कुमार,विनिता,अनिता सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहे।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular