Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeझारखंडसंयुक्त किसान संगठनों द्वारा घोषित भारत बंद को राजद समेत सभी विपक्षी...

संयुक्त किसान संगठनों द्वारा घोषित भारत बंद को राजद समेत सभी विपक्षी पार्टियां एवं जनता ने बनाया सफल

रांची- मोदी सरकार द्वारा पारित तीन काले कृषि कानून 2020 के विरोध में दिनांक-27/09/21 को देश के किसान संगठनों द्वारा घोषित भारत बंद को राजद, जेएमएम, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने सड़क पर उतरकर समर्थन दिया।

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष अभय सिंह एवं युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रंजन कुमार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जनता दल एवं युवा राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल चौक) समेत रांची के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर उतरकर सरकारी मंडी को खत्म करने वाला, किसानों को अपने ही खेत में बंधुआ मजदूर बनाने वाला, भंडारण क्षमता सीमा को खत्म कर उद्योगपतियों के द्वारा असिमित जमाखोरी कराकर देश की जनता को महंगाई के आग में ढकेलने वाला तीन काले कानून का विरोध कर बंद को सफल बनाया।
किसानों के समर्थन में जनता ने भी अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख बंद को सफल बनाने में सहयोग दिया जिसके लिए राष्ट्रीय जनता दल सभी आम नागरिकों को धन्यवाद देता हैं।

बंद को सफल बनाने में युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार, युवा राजद राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल, उपाध्यक्ष जफीर खान, प्रदेश प्रवक्ता मंतोष यादव, महासचिव इरफान अंसारी, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव , प्रदेश महासचिव उज्जवल सिंह, अनिल यादव,अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रोशन, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन वारसी,सचिव विनोद कुमार,मीडिया प्रभारी अंजल किशोर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें।

उपरोक्त जानकारी मंतोष यादव प्रदेश प्रवक्ता युवा राजद ने दीं।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular