Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडखूंटीआदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में आज खूंटी जिला में प्रोफेशनल्स कांग्रेस...

आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में आज खूंटी जिला में प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में आज खूंटी जिला में प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के चीफ ऑपरेशन आफिसर आलीम जावेरी जी उपस्थित हुए।

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के चीफ ऑपरेशन आफिसर आलीम जावेरी ने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस हर क्षेत्र में कार्य कर जनता से जुडाव रखेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार-स्वरोजगार पर विशेष जोर दी जा रही है। झारखंड में प्रोफेशनल्स का कार्य सराहनीय है।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि खूंटी में महिलाओं की कौशल विकास प्रशिक्षण एवं कम्प्युटर प्रशिक्षण जल्द शुरू की जाएगी साथ ही साथ जरूरतमंद बच्चों एवं आम जनों के लिए भी लाइब्रेरी की शुरुआत की जा रही है, इसके लिए रूप-रेखा तैयार कर ली गई है।

बैठक में मुख्य रूप से प्रोफेशनल कांग्रेस खूंटी जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनिल बराइक, प्रोफेशनल कांग्रेश रांची जिला अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ,विल्सन टोपनो, नरेश तिर्की, ऐड वर्ल्ड, कंचन तिर्की, विमला सवांश, अमित कुमार नाग ,रौशन प्रवीण, सीब्लू खान, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, सूरज झा ,प्रेम कुमार ,गौरव आनंद इत्यादि लोग शामिल थे|

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular