Wednesday, April 17, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीराँची महानगर काली पूजा समिति का वार्षिक चुनाव बिहार क्लब में 24...

राँची महानगर काली पूजा समिति का वार्षिक चुनाव बिहार क्लब में 24 अक्टूबर को होगा

दिनांक 22 – 10 – 2021 को राँची महानगर काली पूजा समिति की बैठक चैती दुर्गा पूजा समिति मंदिर अपर बाजार में आहूत की गई। बैठक में कोर कमिटी के समस्त पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सत्र 2021 – 2022 का वार्षिक चुनाव बिहार क्लब के प्रांगण में होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए राँची महानगर काली पूजा समिति के वर्तमान अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि, हर वर्ष की भांति इस वर्ष की सरकार के कोरोना के गाइड लाइन के अनुसार पूजा संपन्न होगा। उन्होंने कहा की, 24 अक्टूबर को बिहार क्लब के प्रांगण में वार्षिक चुनाव सत्र 2021 – 2022 का चुनाव होगा, जिसमे 50 से अधिक पूजा पंडालों के अध्यक्ष एवं अखाड़े धारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में पूरी पारदर्शिता रहेगी।

मौके पर संरक्षक आलोक दुबे ने कहा कि, काली पूजा सनातन की पहचान है, उन्होंने कहा कि हमे पूजा भी करना और कोरोना से भी बचना है। इसके लिए समिति पूजा समितियों को सख्त निर्देश देगी एवं हर पूजा पंडालों में जागरूकता फैलाने का काम करेगी।

बैठक में बिंदुल बर्मा, किरण प्रकाश, सचिन मिर्धा, नवरत्न साव, आनंद वर्मा, बबलू वर्मा, सरवन कुमार, युवराज पासवान, शुभम भगत, शंकर सिन्हा, सोनू मिश्रा, बंटी सिंह, करण सिंह, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, मोहित रजक, सावन लिंडा, छोटू वर्मा, रोबिन सिन्हा, राजेश वर्मा, बंटी वर्मा, इत्यादि लोग उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा ने दी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular