Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडधनबाद"आर्ट ऑफ लिविंग संस्था" ने धनबाद के सभी प्रमुख मीडिया हाउस व...

“आर्ट ऑफ लिविंग संस्था” ने धनबाद के सभी प्रमुख मीडिया हाउस व प्रेस, न्यूज चैनल्स को किया सम्मानित

आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद चैप्टर ने करीब 55 प्रेस और मीडिया प्रतिनिधि को 4 से 5 की संख्या में महामारी प्रोटोकोल का पालन करते हुए बारी बारी से कबासुर कुडिनीर और सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन, उनकी उत्कृष्ट व समर्पित योगदान के लिए संस्था की स्टेट टीचर कोऑर्डिनेटर सोनाली सिंह व आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन जिला प्रभारी मयंक सिंह ने वितरण किया।

कबासुर कुडिनीर जो सिद्धा पद्धति (तमिल नाडु प्रदेश की एक अनोखी पद्धति है) और आयुर्वेदिक चिकित्सा की देन है। जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में स्वीकृत और सत्यापित किया गया है।

कबासुर कुडिनिर की गुणता:

ये एक हर्बल मिश्रण है जो अपने सूजनरोधी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एनाल्जेसिक इम्यूनोमॉड्यूलेटरी इत्यादि गुणों के लिए जाना जाता है। शरीर की रक्षा करके फ्रंटलाइन बैरियर के रूप में काम करता है। अध्ययन में पाया गया कि इनविट्रो अध्ययनों में कोशिकाओं में वायरस के प्रवेश को प्रतिबंधित करने में काबासुर कुडिनीर औषधि कोरोनोवायरस उपभेदों में स्पाइक ग्लाइकोप्रोटीन का सबसे मजबूत अवरोधक (84%) था।

यह कार्यक्रम मिशन जिंदगी, आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलोर आश्रम के संरक्षण तथा झारखंड एपेकस के सहयोग से यह सेवा कार्य किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सुनील गुप्ता, अजोय मुखर्जी, कुंदन कुमार (श्री श्री तत्व) इत्यादि का योगदान रहा।

मिशन ज़िंदगी, एक स्वयंसेवी संचालित (IAHV) अखिल भारतीय सेवा की पहल है, जो राहत और सेवा प्रदाताओं की जानकारी के साथ COVID राहत की जानकारी मांगने वालों के अनुरोधों का मिलान करती है, यह सेवा देश के विभिन्न हिस्सों में आर्ट ऑफ़ लिविंग के स्वयंसेवकों द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिन मीडिया हाउस को सम्मानित किया गया

अखबार –
हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, प्रभात खबर, आवाज, रांची एक्सप्रेस, कोयलांचल संवाद, उज्जवल दुनिया, नव बिहार टाइम्स, टेलीग्राफ, दैनिक खबर मंत्र, पॉलिट लाइव, फ्रीडम फाइटर के साथ साथ

लोकल व राज्य चैनल्स में

सिटी लाइव, 99 न्यूज, आज का सच, स्टार सिटी 24 झारखंड बिहार, कोलफील्ड मिरर, ETV भारत, मिरर मीडिया, दूरदर्शन, कोयलांचल लाइव, पर्दाफाश लाइव न्यूज, राष्ट्रीय सागर, छोटानागपुर टाइम्स न्यूज़, द न्यू पोस्ट, झारखण्ड फर्स्ट न्यूज़, लगातार इन।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular