Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडझारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक...

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक की अगुवाई में कलाकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया

रांची। प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक की अगुवाई में कलाकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, सुरेन्द्र सिंह उपस्थित थे। समारोह में रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण से सैकड़ो कलाकार पार्टी के दामन थामे। पार्टी में शामिल होने वाले सभी कलाकारों को स्वागत किया गया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड की संस्कृति गौरवशाील है, यहां की कला बहुत ही समृद्ध है। हमारे राज्य में कई कलाकारों की प्रतिभा छिपी हुई है, जिनको उचित मंच नहीं मिलने के कारण कलाकारों की प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं। इसको देखते झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह मंत्री ने झारखंड कलाकारों की समृद्धि के लिए कांग्रेस पार्टी में एक मंच देने का काम किया है। वहीं कला संस्कृति के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक को राज्य के कलाकारों को जोड़ने की जिम्मेवारी दी गई, जिसे बहुत ही बखूबी के साथ अपना दायित्वों को निर्वह्न कर रहे हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक ने कलाकारों को पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि हमारे झारखंड के कलाकार प्रतिभा के धनी है, इनकी बोली में गायन और चाल में नृत्य विद्यमान रहता है। झारखंड की मिट्टी ओर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से हर कोई आकर्षित एवं खुशनुमा हो उठते है। उन्होंने कलाकारों को पार्टी की नीति-सिद्धांतों को बताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव जी ने राज्य के कलाकारों को विकास एवं संवर्द्धन के लिए एक बहुत ही मजबूत मंच प्रदान किया है। आप सब अपनी जिम्मेवारियों को समझें और अपनी कला-संस्कृति को पार्टी के माध्यम से और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करे। पार्टी समय-समय पर कलाकारों की हर अधिकार को सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर देने का काम करेगी।

समारोह का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राज मौर्या ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव पंकज राय ने किया।

समारोह में देश कांग्रेस कला-संस्कृति के सुनैना कच्छप, राजेश कश्यप, मुन्ना धमाल, विलसन टोप्पो, संजय बाखला, नेलशन तिर्की, सलौमी मोनिका तिर्की आदि भी मौजूद थे।

पार्टी में शामिल होने वाले मुख्य रूप से विजय प्रभाकर (धमेन्द्र कु. प्रभाकर) केशव केसरिया (केशव करमाली), मंगल करमाली (मनकु करमाली), पप्पू खान (जावेद अख्तर), रवि लोहरा, दीपक खलखो, सुधीर अनतोनी टोप्पो, दीपक लोहरा (दीपू), अनमोल किस्पोट्टा, अलबर्ट कच्छप (राजू अलबर्ट कच्छप), आलोक लकड़ा, एममोंड अदाॅल्फ डुंगडुग, अजय खलखो, नितेश कच्छप,उमेश महली, आदि है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular