31.7 C
Jharkhand
Wednesday, February 12, 2025
spot_img
Homeझारखंडबाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना,पूछा- विधवाओं को केवल 1000 रुपए...

बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना,पूछा- विधवाओं को केवल 1000 रुपए क्यों?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, “सक्षम महिलाओं को 2500 रुपए और असहाय विधवाओं को मात्र 1000 रुपए। हेमंत सरकार आखिर किस आधार पर यह भेदभाव कर रही है?”

बाबूलाल ने इस अंतर को अन्यायपूर्ण बताते हुए सरकार से अपील की कि वह कमजोर वर्ग, खासकर विधवा महिलाओं के साथ हो रहे इस आर्थिक असंतुलन पर गंभीरता से विचार करे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह निर्णय विधवा महिलाओं के अधिकारों और उनकी जरूरतों की उपेक्षा करता है।

उनका कहना है कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग की महिलाओं को अधिक समर्थन की आवश्यकता है, लेकिन राज्य सरकार की यह नीति उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार को दर्शाती है। बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से इस भेदभावपूर्ण निर्णय पर पुनर्विचार करने और न्यायपूर्ण नीति अपनाने की मांग की है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img