Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeझारखंडहजारीबागखुद JCB का लीवर थाम कीचड़ में तब्दील सड़क को समतल करने...

खुद JCB का लीवर थाम कीचड़ में तब्दील सड़क को समतल करने में जुटी हजारीबाग के बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद

झारखंड के कई विधायक अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। इसी में से एक है हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की तेज तर्रार युवा विधायक अंबा प्रसाद। लोगों की सेवा को हमेशा तत्पर रहती विधायक अंबा प्रसाद का एक नया हुनर सामने आया है।

बड़कागांव प्रखंड के टैक्सी स्टैंड के समीप सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी थी। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले को लेकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद स्थल पर पहुंची और गड्ढे को भरवाई। इसके बाद खुद JCB का लीवर थाम सड़क के समतलीकरण करने में जुट गयी। इतना ही नहीं, जाम पड़ी नाली को भी कुदाल के सहारे सफाई की।

इस मौके पर विधायक अंबा प्रसाद कहती हैं कि खुद से और कार्यकर्ताओं के सहयोग से श्रमदान कर सड़क और नाली को दुरुस्त करा रहे हैं। नाली जाम होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती थी, वहीं कीचड़ युक्त टैक्सी स्टैंड को चलने लायक बना दिया गया है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular