Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर की महिलाओं ने गोलचक्कर स्थित...

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर की महिलाओं ने गोलचक्कर स्थित आई आर बी बटालियन में जवानों को राखी बाँधकर अपनी शुभकामनाएँ दी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर जिला की अध्यक्षा श्रीमती अनिता वर्मा के नेतृत्व में धूर्वा ,गोलचक्कर स्थित आई आर बी बटालियन (I R B bataliyan ) में जवानों को राखी बाँधकर अपनी शुभकामनाएँ दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना की ।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता वर्मा ने कहा की जब सेना के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर भारत माता की रक्षा करते हैं ,हम सब की रक्षा करते हैं , तभी तो हम चैन की नींद से सो पाते हैं , हम बहनों का भी फर्ज है की हम उनके सलामती की दुआ करें । उनके कलाई पर राखी बाँधकर यही कामना करते हैं की भाई बहन का प्रेम इसी तरह सदैव बना रहे ,हम सभी बहनें उनके लिये प्रार्थना करते हैं की वे सदैव सुरक्षित रहें ॥

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आई आर बी बटालियन (I R B bataliyan ) प्रमुख श्री तपन कुमार देव , जितेंद्र पांडे , जीत लाल नायक , मनोज मिर्धा , रवि रंजन पाठक ,मोहसिन खान शंकर कुमार ,मनीष कुमार , हृदय नारायण सिंह , अजीत कुमार प्रिंस कुमार ,मिथुन कुमार , चेन्नई चटर्जी आदर्श कुमार ,पंकज कुमार के साथ , भाजपा महिला मोर्चा रांची महानगर की महामंत्री वीणा मिश्रा ,दिव्या साहु साहु ,ज्योति सिन्हा , अर्चना सिंह ,सावित्री एक्का ,प्रीति केसरी ,नेहा शर्मा ,नम्रता सोनी ,रिंकू तमांग ,निशा रॉय ,सहित कई बहनें भी उपस्थित रहीं ॥

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular