Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeझारखंडभारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की रांची स्थित पार्टी कार्यालय में...

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की रांची स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में मंगलवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से राज्य स्तर पर होने वाले कई कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस, 7 से 14 अप्रैल तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती का पखवारा, 11 अप्रैल को समाज सुधारक ज्योतिबा फूले जयंती एवं संगठन महापर्व 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक राज्य स्तर पर मनाने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के दौरान प्रखंड स्तर पर कई सारे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित की जाएगी। 

बैठक में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कार्यालय मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे। 

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular