Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीपुण्यतिथि पर याद किए गए भिखारी ठाकुर

पुण्यतिथि पर याद किए गए भिखारी ठाकुर

भोजपुरी युवा विकास मंच की ओर से भोजपुरी के महानायक ,कवि,गीतकार,नाट्य निर्देशक स्व भिखारी ठाकुर की 50 वी पुण्यतिथि राँची विधायक के आवास पर कोरोना महामारी के अंतर्गत केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के गाइडलाइन का फॉलो करते हुए सादगी से मनाई गई।मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भिखारी ठाकुर का जन्म 18 दिसम्बर 1887 एवं मृत्यु 10 जुलाई 1971 को हुआ था।भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले स्व भिखारी ठाकुर बिहार के सारण जिले कुतुबपुर दियारा गाँव में हुआ।भोजपुरी संस्कृति के मसीहा की लिखी बिदेसिया,भाई विरोध,कलयुग प्रेम, ननद भोजाई,राधे श्याम बहार आदि प्रमुख कृतियां थीं।लोक कलाकार भिखारी ठाकुर पर वक्ताओं ने उनकी जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजधानी राँची के लोकप्रिय विधायक सी पी सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भिखारी ठाकुर देश नहीं पूरे दुनिया में भोजपुरी संस्कृति कि मिसाल स्थापित की है।उनके बताए हुए रास्ते पर चल के ही हम भोजपुरी संस्कृति की रक्षा कर सकतें है।इस अवसर पर मुख्य रूप से भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, शिवपूजन ठाकुर ,आदि उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular