Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीचैती दुर्गा पूजा महासमिति भुतहा तालाब,के द्वारा आज भोग वितरण किया गया

चैती दुर्गा पूजा महासमिति भुतहा तालाब,के द्वारा आज भोग वितरण किया गया

चैती दुर्गा पूजा महासमिति भुतहा तालाब, रांची के द्वारा आज दिन शनिवार को भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दरम्यान तकरीबन 600 लोगों के बीच भोग का वितरण किया।

इस अवसर पर संजय सिंह( लल्लू) ने कहा कि समाज एवं राज्य की खुशहाली के लिए हर सप्ताह धार्मिक अनुष्ठान होना जरूरी है। इसी के तहत सबों की खुशी समृद्धि के लिए भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आयोजित भोग वितरण कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। विगत दो वर्षों से कोविड के कारण धार्मिक आयोजन कम हुए है, सरकारी गाडइलाइन के तहत छोटे स्तर पर पूजा होती रही है, इस संकटकाल में जो भी सच्चे मन से भगवान पर श्रद्धा रखते हैं, उसकी मनोकामनाएं हमेशा पूर्ण होती है।

मौके पर उदय साहु ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब के द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को भोग वितरण किया जाता है, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल होकर भोग ग्रहण करते हैं।

इस अवसर पर विनय सिंह, राहुल सिंह, बबलू वर्मा, आकाश रजक, करण सिंह, करण सिंह ,अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, शुभम वर्मा, आशीष रजक, सूरज वर्मा, मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, सतीश वर्मा, सौरभ रजक इत्यादि लोग मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular