Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडभोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी का "सजल बा देवघर नगरिया" बोल बम गीत...

भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी का “सजल बा देवघर नगरिया” बोल बम गीत ” गीत लॉन्च

भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ)राँची महानगर के संयोजक एवं भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष एवं झारखंड के उभरते भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी का “सजल बा देवघर नगरिया” बोल बम गीत का लॉन्चिंग हिनू स्थित जेड एस क्वायर होटल में पोस्टर का अनावरण एवं ऑनलाइन यूट्यूब पर गीत अपलोड कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता रितेश पांडेय एवं अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी ने भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी के गीत का उदघाटन किया।इस एल्बम में एक गाना है जिसका नाम -सजल बा देवघर नगरिया है।जिसके प्रोड्यूसर -सुमन ठाकुर(देवकी रियलिटी),निर्देशक -आदित्य कुमार,निर्माता -प्रमोद राय, गीत -ऋषभ सिंह,स्टूडियो राजधानी वीडियो फ़िल्म्स स्टूडियो ,संगीत -प्रमोद राय है।सभी लोगों ने इस गीत बनाने को अच्छा प्रयास बताया और भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपाल सिंह,रजनीश पांडेय,सूरज प्रसाद ,अमित कुमार, राणा विक्रम सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे।यह जानकारी pro संजय पुजारी ने दी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular