रांची। हर साल की भांति इस बार भी कोकर दुर्गा पूजा एचबी रोड भव्य रुप से दुर्गा पूजा मनाने का अध्यक्ष चटर्जी के नेतृत्व में निर्णय लिया गया है। पूजा पंडाल का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया। निर्माण कार्य से पहले समिति के सदस्यों द्वारा पूरे विधि विधान और वैद्यिक मंत्रोच्चारण से पंडाल निर्माण का भूमि पूजन किया गया, पंडाल का रूप काल्पनिक मंदिर के रूप में दिया जा रहा है।

आकर्षक विद्युत सज्जा से सजावट को लेकर कोकर दुर्गा एचबी रोड पूजा समिति राजधानी में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही है। लाइटिंग से पंडाल को इस प्रकार से सजाया जा रहा है की दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का मन मोह ले तथा इस बार पांच तोरण द्वार लगायी जायेगी। भूमि पूजन में मुख्य रूप से अध्यक्ष चंचल चटर्जी, सम्राट चटर्जी, टिंकू झा, निरज शर्मा, पिंटू, शुंभम सिंह, बंटी सिंह, अमन, आशिष, धर्मेन्द्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी धीरज सिंह व रोहित सिंह ने दी ।
More Stories
टैक्स फेल और ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ जांच अभियान,15 वाहनों से वसूला गया 255650 रुपये का जुर्माना
जेसीआई राँची ने एक्सपो उत्सव 2023 के ब्रोशर एवं पोस्टर का विमोचन किया
कोकर दुर्गा पूजा कमिटी का हुआ गठन,अध्यक्ष चंचल चटर्जी और राजू राम बने संयोजक