रिपोर्ट- संजय कुमार
खलारी डकरा। झारखंड सरकार हर मोर्चे पर फेल होता दिखाई पड़ रही है, राज्य में सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योगधंधा चल रहा है। ये बाते झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कही। वे बुधवार को डकरा वीआईपी सभागार में भाजपा रांची जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज की लूट मची है और राज्य सरकार आंखे बंद कर सबकुछ देख रही है। मरांडी ने 31 जुलाई तक सभी मंडलों में कार्यसमिति की बैठक करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम को सांसद संजय सेठ प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, विनोद सिंह, गंगोत्री कुजूर, आरती सिंह, राम कुमार पाहन, आरती कुजूर, जीतू चरण राम, पवन साहू, मनोज बाजपाई, कमलेश राम, अमरनाथ चौधरी ने भी अपने विचार रखे। बैठक के पूर्व श्यामा मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता सुरेंद्र महतो एवं संचालन प्रीतम साहू ने किया। इस मौके पर प्रभु दयाल बड़ाईक, शशि भूषण सिंह, मनोज चौधरी, शैलेंद्र शर्मा, मनोज साहू ,अनिल महतो, विकास दुबे, रामप्रवेश नायक, मुन्नी देवी, अनिल गंझू ,शशि साहू, अरविंद सिंह, फुलेश्वर महतो, आनंद सिंह, दिलीप पासवान, कार्तिक पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
धुर्वा के आईआरबी बटालियन कैंप में जवानों को भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने बांधी राखी
किसानों को लेकर राज्य सरकार गंभीर: श्री बादल
आरसीपी सिंह ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा