Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeझारखंडहेमंत सोरेन की सरकार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं...

हेमंत सोरेन की सरकार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं-डॉ. आशा लकड़ा

हेमंत सोरेन की सरकार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं। गुरुवार को ये बातें भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कही। जमशेदपुर में अपराधियों के हमले के शिकार भाजपा नेता सूरज कुमार सिंह की मौत पर दुःख व्यक्त किया।

जमशेदपुर में भाजपा नेता सूरज कुमार सिंह पर अपराधियों ने 07 दिसंबर को हमला किया था। गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे पूर्व 14 नवंबर को पलामू जिले के हरिहरगंज में अपराधियों ने भाजपा युवा मोर्चा के सुमित श्रीवास्तव की हत्या कर दी थी।

22 सितंबर को भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीत राम मुंडा की मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पूर्व 21 जुलाई को जमशेदपुर में भाजपा नेता प्रकाश यादव की हत्या, 05 जुलाई को भाजपा के लातेहार जिला महामंत्री जयवर्द्धन सिंह की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। झारखंड के एक के बाद एक भाजपा नेता अपराधियों के निशाने के शिकार हो रहे हैं। फिर भी राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवई नहीं कर रही है। अपराधियों के बढ़ते मनोबल से यह प्रतीत हो रहा है कि सत्ताधारी दल के इशारे पर पुलिस-प्रशासन ने उन्हें खुली छूट दे रखी है।

डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि राज्य की गिरती कानून व्यवस्था हेमंत सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद अब झारखंड में भी भाजपा नेताओं के साथ खूनी खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत का हिसाब देना होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के खिलाफ पूरे राज्य में जोरदार आंदोलन होगा।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular