Wednesday, May 1, 2024
spot_img
Homeझारखंडब्राह्मणों को अपमानित करने वाला जीतन राम मांझी को राजनीतिक, सामाजिक बहिष्कार...

ब्राह्मणों को अपमानित करने वाला जीतन राम मांझी को राजनीतिक, सामाजिक बहिष्कार हो-ब्राह्मण महासभा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा एक कार्यक्रम में ब्राह्मणों को गाली देते हुए वीडियो वायरल पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा झारखंड कड़ी निंदा करती है! कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष उमेश पाण्डेय महासचिव बंसत पाण्डेय एवं महासभा के कोषाध्यक्ष उमेश कुमार पाण्डेय (रांची) ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि ब्राह्मण समाज को गाली देकर हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले जीतन राम मांझी होश में आकर ही बयान दें, इनका बयान निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है !

आने वाले समय में मांझी जी जिस पार्टी के साथ गठबंधन में रहेंगे उस पार्टी को हमारा संपूर्ण ब्राह्मण समाज एकजुट होकर विरोध करेगी श्री पांडे ने कहा कि ब्राह्मण वर्ग को आज कुछ लोगों द्वारा कमजोर आंका जा रहा है लिहाजा कुछ अनपढ़ गंवार किस्म के लोग दूसरे धर्म के साथ मिलकर भारतीय धर्म और संस्कार को गाली देकर राजनीति चमकाना शुरू कर दिए हैं इन्हें धर्म खराब लगता है, इन्हें सत्यनारायण पूजा खराब लगती है ,ब्राह्मणों को दक्षिणा देना खराब लगता है ,जीतन राम मांझी इस दौरान पंडितों को गाली दी है वीडियो में यह बात बोलते नजर आ रहे हैं,! हिंदू देवी- देवताओं और पूजा का अपमान मांझी जी द्वारा यह पहली बार मजाक नहीं उड़ाया गया है कुछ महीने पहले भी इन्होंने यह कह कर राजनीति चमकाना शुरू किए थे कि वह भगवान श्रीराम को नहीं मानते हैं उन्होंने श्री राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिए थे उन्हें काल्पनिक करार दे दिये थे! मांझी ने कहा था कि श्री राम कोई जीवित या महापुरुष व्यक्ति थे, ऐसा वह नहीं मानते हैं !ब्राह्मण समाज केंद्र सरकार के मुखिया देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि तत्काल ब्राह्मण हित एवं देवी देवताओं का अपमान करने वाला जीतन राम मांझी को N D A से बाहर करते हुए इन पर मुकदमा दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई करने की कृपा की जाए!

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular