Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeझारखंडतोड़ी बेरिकेडिंग, पुलिस से हुई धक्का मुक्की, युवा कांग्रेस ने ई डी...

तोड़ी बेरिकेडिंग, पुलिस से हुई धक्का मुक्की, युवा कांग्रेस ने ई डी कार्यालय के बाहर जबरन लगाया भाजपा कार्यालय का बोर्ड

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन के नेतृत्व में हजारों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने झारखंड ई डी कार्यालय, हीनू का घेराव करते हुए, उस पर भाजपा का अघोषित संस्था के रूप में कार्य करने को लेकर भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया। विरोध के दौरान ई डी और पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए, युवा कांग्रेसियों को प्रदर्शन से रोका, बैरीकैडिंग तोड़ कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ई डी कार्यालय पर भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन ने कहा की “भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाते हुए, राज्य में सत्ता प्राप्ति से लेकर, विरोध के मुखर स्वर को चुप कराने के लिए ई डी जैसी संस्था का दुरुपयोग कर रही है।“

IMG 20220726 WA0041


प्रदेश महासचिव ऋषीकेश सिंह ने कहा की “भाजपा पूरी तरह से ई डी का उपयोग दबाव की राजनीति के लिए कर रही है, इसका बेजा इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है।“
प्रदर्शन के दौरान जमकर धक्का मुक्की हुई जिसमें कई कार्यकर्ताओं को आंशिक चोटे भी आई , युवा कांग्रेस कार्यकर्ता करीब 1 घंटे तक नारेबाजी करते रहे एवम ई डी कार्यालय को घेरकर नारेबाजी करते रहे ।
पूर्व से ही कार्यालय की जबर्दस्त घेराबन्दी कर बैरिकेडिंग कर दी गईं थी एवम बड़े पैमाने पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी
अचानक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर कूद गए और ईडी कार्यालय में भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया जिसकारण पुलिस और युवा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई , पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया एवम जबरन कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू कर दिया ।इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की । प्रदर्शन के दौरान अंदर पंकज मिश्रा से पूछताछ भी जारी थी । भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू किया एवं भाजपा कार्यालय का बोर्ड जप्त कर लिया , भारी सुरक्षा के बीच युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बोर्ड लगाने में सफल हो गया
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन, युवा कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमृत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप कु रवि , प्रदेश महासचिव ऋषीकेश सिंह, मेहुल प्रसाद, पिया वर्मन, प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत, विकास कुमार सिंह, शादाब खान, लीगल सेल के सकील परवेज़, महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर,रांची ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष शशांक कांत तिर्की, महानगर उपाध्यक्ष शिल्पी वर्मा, महासचिव रोहित सिन्हा, पंचम सिंह, संजीव कुमार, अनंत झा, मो. इनेतुला, अफसर खान, रमजान अंसारी, मोहित खान, कांके विधान सभा अध्यक्ष खालिद सैफुल्ला, महासचिव हिमांशु मिश्रा, मोहम्मद सईद, नदीम अंसारी, बालेश्वर मुंडा, अनवर अंसारी, हटिया विधान सभा महासचिव शाकिब जिया, रांची विधान सभा उपाध्यक्ष अमित गुप्ता एवम बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे ।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular