Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeझारखंडउत्तर प्रदेश के लखीमपुर घटना में 4 जवानों की शहादत को लेकर...

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर घटना में 4 जवानों की शहादत को लेकर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी द्वारा बापू वाटिका में कैंडल जलाकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई

रांची। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर घटना में 4 जवानों की शहादत को लेकर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज दिनांक 5 अक्टूबर संध्या 6:00 बजे बापू वाटिका पर कैंडल जलाकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई एवं 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया.

तत्पश्चात उत्तर प्रदेश की लखीमपुर में आंदोलनकारी किसानों की हत्या और अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के बैनर तले आज शाम राजधानी रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के निकट कैंडल जलाने के उपरान्त अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐनक दिखाया गया। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ,लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा. राजेश गुप्ता छोटू ने हाथों में कैंडल एवं नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर “जब नहीं डरे हम डायर से तो क्या खाक डरेंगे कायर से”, “किसानों की शहादत को शत शत नमन”, “जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है”, “प्रियंका गांधी संघर्ष करो झारखंड आपके साथ है” नारे भी लगाए।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि कैंडल मार्च और ऐनक दिखाओ कार्यक्रम का उद्देश्य सत्ता में बैठे केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार से आग्रह है कि सत्ता के मद में चूर एक मंत्री के पुत्र पर भी कानून के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने जा रही कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया जाता है जबकि घटना को अंजाम देने वाले भाजपा नेता सड़क पर घूम रहे हैं और पूरी सरकार उनके बचाव में जुटी हैं।संविधान खतरे में है,प्रधानमंत्री किसानों की शहादत पर मौन हैं,देश इनसे सवाल पूछ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस तरह की गिरफ्तारियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि जब ब्रिटिश सरकार की गोलियों के आगे कांग्रेस कार्यकर्ता झुके नहीं तो फिर ऐसी कायर सरकार के आगे झुकने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना भाजपा की एक सोची समझी साजिश है और उत्तर प्रदेश की सरकार विरोधी दलों के नेताओं को रोक कर जनता की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन अब लोग जा चुके हैं और इस तरह की कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने को तैयार नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि किसान आंदोलन को कुचलने में भाजपा नेताओं की साजिश एक-एक कर आप सामने आने लगी है एक और किसानों को सरेआम कुचलने वाले भाजपा के मंत्री और उसके पुत्र का बचाव किया जा रहा है दूसरी तरफ आंदोलन करने वाले विरोधी दलों के नेताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है लोकतंत्र के लिए इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति कुछ और नहीं हो सकती हैं।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनीता पाठक, सोनी नायक, अमरजीत कुमार, विद्याकर कुंवर, विकास कुमार, राजीव कुमार, विक्की गोप,गौरव आनंद, आसिफ जियाउल,हरि ओम, पुनीत कुमार,आयुष अग्रवाल विशाल कुमार, इरफान खान,सोनू इमरोज, श्रीकांत कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular