Monday, March 25, 2024
spot_img
Homeधर्म-कर्मपर्व तयोहरछठ घाट सजकर तैयार, अब व्रतियों का इंतजार... घाटों पर सुरक्षा के...

छठ घाट सजकर तैयार, अब व्रतियों का इंतजार… घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम

महापर्व छठ पूजा को लेकर छठ व्रती सूप दउरा को फलों से सजा रही है। छठ गीत गाकर छठ व्रती सूप का प्रसाद ठेकुवा बना रही है। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की विधि-विधान कर रही है। सूर्य उपासना के छठ पूजा को लेकर सभी घरों के आंगन भक्ति व आस्था के दीपों से जगमग हो रही है। लोग आस्था और भक्ति सागर में डूबे हुए है। चहुंओर छठ गीतों से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। पवित्रता के साथ सभी छठ घाट बनाए है। शहर के दामोदर नदी, बिजुलिया तालाब, हरिहर नदी, जारा बस्ती डैम, पतरातू बस्ती तालाब, गढ़बांध तालाब, कैथा तालाब व अन्य जलाशयों में छठ घाट बनाए गए है। यहां,प्रमुख छठ घाटों में करीब एक लाख छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण करेगी। वहीं, गुरुवार की अहले सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दी जाएगी।

छठ घाटों को स्वच्छ बनाने के साथ सुंदर ढंग से सजाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण महामारी के मद्देनजर प्रशासन ने महापर्व को लेकर सुरक्षा को लेकर कई व्यवस्था की है। डेढ़ किमी के दायरे में दामोदर नदी व बिजुलिया तालाब के छठ घाटों में नाव, गोताखोर तैनात किए गए है, और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। दोनों छठ घाटों में गहरे पानी से पहले बेरिकेटिंग किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किए गए है।

थाना चौक पूजा समिति ने नदी में भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की है। श्रीश्री छठ पूजा महासमिति थाना चौक के अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि सुनीता चौधरी भगवान सूर्य की पूजा करेंगे।छठ व्रतियों के लिए रास्ते में फूल बिछाए जाएंगे और पहली व्रती ही घाट के द्वार का उद्घाटन करेगी। व्रतियों के लिए 15 कपड़ा चेंज रुम व 10 हाई लाइट टावर बनाए गए है। रामगढ़ पुलिस और समितियों के अलावा व्यवसायी व लोगों द्वारा फल व पूजा सामाग्री बांटी जाएगी।

श्रीश्री छठ पूजा महासमिति बिजुलिया तालाब के अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। नाव और गोताखोर की तैनाती के साथ ड्रोन से घाट पर नजर रखी जाएगी। वहीं, इस घाट से बिजुलिया में एनएच के किनारे एलइडी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। यहां,भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गई है। सांसद चंद्रप्रकाश चाैधरी पूजन करेंगे। दिन के तीन बजे से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है। समिति सचिव सौरभ नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष कुणाल गुप्ता सहित अनेक सदस्य जुटे हंै।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular