31.7 C
Jharkhand
Wednesday, February 12, 2025
spot_img
Homeझारखंडरांचीराजधानी रांची के री- डेवलपमेंट प्लान तथा यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री...

राजधानी रांची के री- डेवलपमेंट प्लान तथा यातायात व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने की अहम बैठक

मुख्यमंत्री ने राजधानी रांची के री- डेवलपमेंट प्लान और बढ़ रहे ट्रैफिक प्रेशर और उससे निजात के लिए उठाए जा रहे हैं कदमों को लेकर पथ निर्माण विभाग और रांची नगर निगम के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

मुख्यमंत्री ने सुंदर और स्मार्ट रांची बनाने की दिशा में अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। । उन्होंने कहा कि क्लीन एंड ग्रीन रांची के लिए हम सभी को मिलजुल प्रयास करना होगा। इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी पहल की जानी चाहिए। इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के ओर से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए रांची में नए फ्लाईओवर तथा सड़कों के निर्माण के साथ इनर और आउटर रिंग रोड की योजना की जानकारी दी।

रांची नगर निगम के आयुक्त को शहर का नियमित भ्रमण करने का निर्देश दिया ताकि साफ- सफाई और अतिक्रमण की हकीकत की जानकारी मिल सके और उसके निदान की लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश

● राजधानी रांची की सड़कों का मरम्मत, मजबूतीकरण और चौड़ीकरण का कार्य शीघ्रता के साथ पूरा किया जाए।

● राजधानी रांची में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाय।

सड़कों और गली मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट की पुख्ता व्यवस्था हो।

● नगर निगम रांची वासियों को बेहतर से बेहतर सेवा दे।

●रांची शहर की साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखें सड़कों के किनारे कचरा और गंदगी का अंबार नहीं होना चाहिए।

● सड़कों के डिवाइडरों पर पौधारोपण करें। डिवाइडरों को कंक्रीट की दीवार नहीं बनाएं।

● उपयोगिताओं का आकलन करते हुए भी किसी भी व्यवस्था को इंप्लीमेंट करें।

● ठंड को देखते हुए चौक -चौराहों पर अलाव की व्यवस्था तथा गरीबों के बीच कंबल का वितरण सुनिश्चित करें।

THE REAL KHABAR

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img