34 C
Jharkhand
Thursday, May 15, 2025
spot_img
Homeझारखंडसलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल...

सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामनाएं

हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को खेल के क्षेत्र में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सलीमा को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सलीमा टेटे की सराहना करते हुए लिखा, “अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखंड की होनहार बेटी और प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को दिल से बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मुझे उम्मीद है कि आप अपने उत्कृष्ट खेल और नेतृत्व से हॉकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगी। साथ ही, आज पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ियों को भी बधाई और शुभकामनाएं।”

सलीमा टेटे की इस उपलब्धि ने झारखंड को गौरवान्वित किया है और पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। उनके असाधारण प्रदर्शन ने न केवल राज्य, बल्कि देशभर में उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित किया है।

THE REAL KHABAR

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img