Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeझारखंडहजारीबागमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजारीबाग के पीडब्ल्यूडी चौक पर स्थापित सिदो-कान्हू की...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजारीबाग के पीडब्ल्यूडी चौक पर स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया

हूल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हजारीबाग के पीडब्ल्यूडी चौक में स्थापित नवनिर्मित सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए आदिवासी समाज के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गरीब, शोषित, हर वर्ग- समुदाय के हक और अस्मिता की लड़ाई को लेकर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हु, चांद भैरव के योगदानों को राज्य एवं देश हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री आज शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली साहिबगंज के भोगनाडीह से सीधे हजारीबाग पहुंचे, भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आए लोगो से मिले एवं सिदो-कान्हू की प्रतीमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी चौक अब सिदो-कान्हू चौक के नाम से जाना जाएगा।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular