31.7 C
Jharkhand
Wednesday, February 12, 2025
spot_img
Homeझारखंडमुख्यमंत्री ने पिता शिबू सोरेन को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं,केक काटने ये...

मुख्यमंत्री ने पिता शिबू सोरेन को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं,केक काटने ये बड़े नेता रहे मौजूद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने पिता और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 81वें जन्मदिवस पर उन्हें पुष्पगुच्छ अर्पित कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिबू सोरेन के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने पिता का आशीर्वाद लेते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस विशेष मौके पर मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन, विधायक बसंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित मुख्यमंत्री के परिवार के अन्य सदस्य और कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुदीर्घ जीवन के लिए शुभेच्छा प्रकट की।

THE REAL KHABAR

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img