Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeझारखंडरामगढकांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा गार्ड के क्वार्टर पर किया कब्जा का...

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा गार्ड के क्वार्टर पर किया कब्जा का प्रयास,मामला हुआ दर्ज

सीसीएल रजरप्पा स्थित आवासीय कॉलोनी के जीएम बंगला के समीप शुक्रवार की रात को सी टाइप के एक क्वार्टर संख्या 3ए-7 में जबरन कब्जा करने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक ममता देवी का नाम लिख दिया। इस क्वार्टर में पहले से ही होमगॉर्ड के पांच महिला पुलिसकर्मियों को सीसीएल सुरक्षा विभाग ने अस्थाई रूप से आवंटित किया गया है। घटना उस समय की है जब होमगॉर्ड के पाचों महिला पुलिसकर्मी सबिता कुमारी, गीता कुमारी, सुनीता कुमारी, जीतन कुमारी, सोनाली कुमारी शाम का खाना बनाने में लगी हुई थी।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा गार्ड के क्वार्टर पर किया कब्जा का प्रयास,मामला हुआ दर्ज

तभी अचानक दबंगई करते हुए कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता आ धमके और क्वार्टर में रह रहे होमगॉर्ड के पांच महिला पुलिसकर्मियों को क्वार्टर खाली करने की धमकी देने लगे। सभी महिला पुलिसकर्मी चाईबासा के रहने वाले है। होमगार्ड की महिलाओं ने बताया कि हम लोग क्वार्टर के अंदर ही थे और अचानक 5-6 की संख्या में जबरन क्वार्टर घुस गए और बोलने लगे यह विधायक का क्वार्टर है।  यहां से निकल जाइए। देखते ही देखते दर्जनों लोग यहां आ पहुचे। उसके बाद जबरन एक चौकी घुसा दिए और एक रूम में अवैध रूप से ताला मार दिए।

यह जानकारी तुरंत ही सीसीएल के सुरक्षा इंचार्ज रामचंद्र पासवान को दी गयी। विवाद बढ़ता देखकर सुरक्षा इंचार्ज ने रजरप्पा थाना में एक मामला दर्ज करा कर अवैध रूप से कब्जा कर रहे सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध एक मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुचे चितरपुर बीडीओ उदय कुमार, सीओ तृप्ति विजय कुजूर तथा रजरप्पा इंस्पेक्टर थाना प्रभारी विपिन कुमार के हस्तक्षेप के बाद तब कहीं जाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां से भागे।

उधर अवैध कब्जा करने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से पूछे जाने पर कहां गया की रामगढ़ विधायक ममता देवी का आवास के लिए यह किया गया है। विधायक ने कहा है कि सीसीएल के क्वार्टर में एक विधायक का भी आवास होना चाहिए।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular