Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिजल बिन मछली की तरह छटपटा रही कांग्रेस: जफर इस्लाम

जल बिन मछली की तरह छटपटा रही कांग्रेस: जफर इस्लाम

राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद जफर इस्लाम ने प्रदेश कार्यालय रांची में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस व विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि कहा कि ये दल देश की जनता से नहीं बल्कि सत्त्ता से प्यार करते हैं। जिन्हें देश ने खारिज कर दिया वे सब एकजुटता दिखाने में लगे हैं। कांग्रेस की नीति को जनता नकार चुकी है।

उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से चलने वाले सदन में जनता के मुद्दों पर चर्चा के बजाए कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने बेवजह हंगामा बरपाया। कांग्रेस व विपक्षी पार्टियां सदन बाधित कर लोकतंत्र को अपमानित करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के सदस्यों द्वारा सदन में सिटी बजाते हुए, डांस करते हुए, गला दबाने की कोशिश करते हुए, महिलाओं के साथ बदसलूकी व हताहत करते हुए, विधेयक को फाड़ते हुए देखा गया। यह शर्मनाक दृश्य आजाद भारत में पहली बार सदन में देखा गया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को जनता को मुद्दे से लेना देना नहीं बल्कि परिवारवाद बढ़ाने की चिंता है। जबकि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी प्रत्येक मुद्दों पर डिस्कसन चाहते हैं।

कांग्रेस जल बिन मछली की तरह सत्ता के लिए तड़प रही है। यही कारण है कि सोनिया गांधी के घर पर हुए बैठक में जनता के मुद्दे पर बात करने के बजाए सत्ता में कैसे वापसी हो सिर्फ इसपर चर्चा हुई। यह दुःखद है।

देश की अर्थव्यवस्था है बेहतर, विपक्ष कर रहा है गुमराह

जफर इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलें प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के बढ़ते कदम, लोगों में बढ़ता विश्वास व विकास कार्य से घबरा कर जनता को गुमराह करने में लगी है। झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर है।
दुनिया भर में मोदी जी के प्रति बढ़ते विश्वास से विपक्ष घबराया हुआ है। इससे पहले यह सम्मान कभी नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि 34 लाख करोड़ रूपये के बजट में 29 लाख करोड़ आत्मनिर्भर भारत पैकेज, आयुष्मान, राशन, वैक्सीन आदि में सर्वाधिक खर्च हो रहा है। पेट्रोलियम पदार्थ से सर्वाधिक रिवेन्यू कलेक्सन होता रहा है। रिवेन्यू कलेक्सन के अन्य रिसोर्सेस शुरू हो रहे हैं जल्द ही पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई पर सरकार राहत देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि महंगाई दर औसत के आस पास ही है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस व विपक्षी शाषित प्रदेशों को लेकर कहा कि हल्ला मचाने के बाजए वैट कम कर जनता को राहत दें। कांग्रेस ने वैट कभी कम नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सिनेसन ड्राइव को सफल बनाने केलिए 5 करोड़ कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।

हेमन्त सरकार बयानबाजी के बजाए काम पर ध्यान करे केंद्रित

जफर इस्लाम ने हेमन्त सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्य को ठप कर दिया है। कोरोनाकाल में हेमन्त सरकार ने टिकाकरण पर जोर देने के बजाए टिका का उपहास उड़ाया। सर्वाधिक टिका वेस्टेज का रिकार्ड बनाया। बीमारी से लड़ने की तैयारी न काफी दिखी है। वैक्सिनेसन के नाम पर जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार को ब्यबनबाजी से फुर्सत निकालकर जनता के कार्यों में समय लगाना चाहिए।

कृषि मंत्री काम से ज्यादा करते हैं राजनीति: दीपक प्रकाश

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार, कृषि मंत्री और विभाग की सुस्ती ने किसानों को आहत किया है। यूरिया की कालाबजारी हुई है। चंद मुनाफाखोर को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। धान क्रय के पैसे भी अब तक किसानों को नहीं दिया गया है। कृषि मंत्री काम कम और राजनीति ज्यादा करते हैं। समय पर एलोकेसन हो गया होता तो यूरिया की कमी कभी न होता। कॄषि मंत्री और विभाग दिनों ही किसान विरोधी हैं।
इस प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थें।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular