Skip to content
February 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

The Real Khabar

दिखाएं हम, सिर्फ सच्ची ख़बरें

THE REAL KHABAR_20260108_131911_0000
Primary Menu
  • JHARKHAND
    • West Singhbhum
    • Khunti
    • Latehar
    • Palamu
    • Garhwa
    • Pakur
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Gumla
    • Jamtara
    • Hazaribagh
    • Simdega
    • Sahibganj
    • Ramgarh
    • Ranchi
    • Chatra
    • Saraikela-Kharsawan
    • Bokaro
    • Godda
    • Giridih
    • Lohardaga
    • Kodarma
  • BIHAR
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • CAREER
  • ENTERTAINMENT
  • TECH
  • BREAKING NEWS
  • POLITICS
  • Crime
  • Sports
Light/Dark Button
Youtube
  • Home
  • JHARKHAND
  • Ranchi
  • एनएच-20 पर हिंसा की साजिश बेनकाब: सड़क हादसे के बाद यात्री बस को जलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • Crime
  • Ranchi

एनएच-20 पर हिंसा की साजिश बेनकाब: सड़क हादसे के बाद यात्री बस को जलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Sneha Gupta 4 weeks ago (Last updated: 4 weeks ago) 0 comments
Screenshot-2021-09-16-at-12.36.14-PM.jpg

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटूपालू टीओपी के पास एनएच-20 पर 14 जनवरी की शाम हुई सनसनीखेज बस आगजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और यात्री दहशत में आ गए थे।

घटना 14 जनवरी की शाम करीब 7.30 बजे की है, जब रांची से सिलीगुड़ी जा रही यात्री बस (नंबर JH 05CR-0457) चुटूपालू टीओपी के पास पहुंची। इसी दौरान सड़क पार कर रही एक युवती को बस से हल्की टक्कर लग गई। इस हादसे के बाद माहौल अचानक हिंसक हो गया। बुलेट बाइक पर सवार कुछ युवकों ने बस के आगे अपनी बाइक खड़ी कर दी और बस को रोक लिया।

आरोप है कि आरोपियों ने यात्रियों को जबरन बस से नीचे उतार दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की। बस स्टाफ के साथ मारपीट भी की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इसी अफरा-तफरी के बीच असामाजिक तत्वों ने बस में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से बाहर निकल गए, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद बस मालिक असरार अंसारी की शिकायत पर ओरमांझी थाना में कांड संख्या 05/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के मार्गदर्शन में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। सिल्ली के डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर चुटूपालू गांव में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उदय कुमार गंझू, प्रियांशु शर्मा, सलमान आलम और दामोदर करमाली के रूप में हुई है। सभी आरोपी ओरमांझी थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर JH 01BP-3751) और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई है। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के अलावा ओरमांझी थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी, एसआई जय प्रकाश पासवान, एएसआई अनुप कुमार सिंह, हेमंत कुमार यादव और ओरमांझी थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

Post navigation

Previous: सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक ने ली कर्तव्यनिष्ठ जवान की जान, JAP-7 के सैट प्रभारी अनिल कुमार पासवान का दुखद निधन
Next: बेतिया से ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, रोजगार से लेकर कानून-व्यवस्था तक नीतीश कुमार के बड़े ऐलान

Related Stories

116222537.jpg
  • Crime
  • Ranchi

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मची अफरा-तफरी; कोर्ट परिसर खाली, हाई अलर्ट पर पुलिस

Sneha Gupta 7 days ago 0
Screenshot_20260206_145227.jpg
  • Crime
  • Ranchi

रांची के मेन रोड पर सनसनी: नामचीन बिल्डर अनुराग सरावगी की संदिग्ध मौत, छठी मंजिल से गिरने की आशंका

Sneha Gupta 7 days ago 0
bddc8921-9b6b-4440-88ab-1ef385d700b4_1751453867172.jpg
  • Crime
  • Giridih

क्रिकेट खेल बना विवाद की वजह, चैताडीह गांव में मामूली झगड़ा पहुंचा हिंसा तक

Sneha Gupta 2 weeks ago 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram

Trending News

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मची अफरा-तफरी; कोर्ट परिसर खाली, हाई अलर्ट पर पुलिस 116222537.jpg 1
  • Crime
  • Ranchi

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मची अफरा-तफरी; कोर्ट परिसर खाली, हाई अलर्ट पर पुलिस

Sneha Gupta 7 days ago 0
रांची के मेन रोड पर सनसनी: नामचीन बिल्डर अनुराग सरावगी की संदिग्ध मौत, छठी मंजिल से गिरने की आशंका Screenshot_20260206_145227.jpg 2
  • Crime
  • Ranchi

रांची के मेन रोड पर सनसनी: नामचीन बिल्डर अनुराग सरावगी की संदिग्ध मौत, छठी मंजिल से गिरने की आशंका

Sneha Gupta 7 days ago 0
महाराष्ट्र की राजनीति में भावुक मोड़: अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार बनीं राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

Sunetra-Pawar-pti-ncp.jpg 3
  • NATIONAL
  • POLITICS

महाराष्ट्र की राजनीति में भावुक मोड़: अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार बनीं राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

Sneha Gupta 2 weeks ago 0
जमशेदपुर में मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड पर गबन का शिकंजा कसता गया, साकची थाने में दर्ज हुआ एक और गंभीर मामला Manoj_Tiwari_Govinda_1769821648536_1769821648854.jpg 4
  • East Singhbhum
  • ENTERTAINMENT

जमशेदपुर में मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड पर गबन का शिकंजा कसता गया, साकची थाने में दर्ज हुआ एक और गंभीर मामला

Sneha Gupta 2 weeks ago 0
क्रिकेट खेल बना विवाद की वजह, चैताडीह गांव में मामूली झगड़ा पहुंचा हिंसा तक bddc8921-9b6b-4440-88ab-1ef385d700b4_1751453867172.jpg 5
  • Crime
  • Giridih

क्रिकेट खेल बना विवाद की वजह, चैताडीह गांव में मामूली झगड़ा पहुंचा हिंसा तक

Sneha Gupta 2 weeks ago 0

You May Have Missed

116222537.jpg
  • Crime
  • Ranchi

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मची अफरा-तफरी; कोर्ट परिसर खाली, हाई अलर्ट पर पुलिस

Sneha Gupta 7 days ago 0
Screenshot_20260206_145227.jpg
  • Crime
  • Ranchi

रांची के मेन रोड पर सनसनी: नामचीन बिल्डर अनुराग सरावगी की संदिग्ध मौत, छठी मंजिल से गिरने की आशंका

Sneha Gupta 7 days ago 0
Sunetra-Pawar-pti-ncp.jpg
  • NATIONAL
  • POLITICS

महाराष्ट्र की राजनीति में भावुक मोड़: अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार बनीं राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

Sneha Gupta 2 weeks ago 0
Manoj_Tiwari_Govinda_1769821648536_1769821648854.jpg
  • East Singhbhum
  • ENTERTAINMENT

जमशेदपुर में मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड पर गबन का शिकंजा कसता गया, साकची थाने में दर्ज हुआ एक और गंभीर मामला

Sneha Gupta 2 weeks ago 0
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.