Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयओलंपिक में कोरोना का कहर

ओलंपिक में कोरोना का कहर

जापान की राजधानी टोक्यो में इन दिनों अलग-अलग देशों के हजारों खिलाड़ी मौजूद हैं। यहां खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक की धूम है। लेकिन साथ ही साथ कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों से चिंता भी बढ़ने लगी है।

टोक्यो में गुरुवार को अभी तक के हिसाब से एक दिन में सबसे ज्यादा 3865 नए मामले सामने आए। यह मामले पिछले हफ्ते की तुलना में दोगुने हैं। एक दिन पहले यानी बुधवार को 3177 मामले सामने आए थे। गौरतलब है कि टोक्यो में 12 जुलाई 2021 से ही आपातकाल लागू है। 
टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने गुरुवार को खेलों से जुड़े 24 और कोविड-19 मामलों की सूचना दी। इसके साथ ही खेलों से जुड़े कुल मामले बढ़कर 193 हो गए हैं। संक्रमितों में तीन विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन 24 संक्रमितों में 15 कांट्रेक्टर और छह अधिकारी शामिल हैं। 

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular