Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँची'सेवा ही संगठन' अभियान के तहत जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं...

‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं दीपक कुमार

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत आज लालपुर क्षेत्र अंतर्गत नगड़ाटोली में जरूरतमंद लोगों के बीच प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य दीपक कुमार द्वारा खाद्यान्न सामग्री वितरित किया गया।

'सेवा ही संगठन' अभियान के तहत जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं दीपक कुमार

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राँची विधायक श्री सीपी सिंह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वार्ड पार्षद रोशनी खलखो, पूर्व पार्षद सुजीत उरांव, सूर्य प्रताप राजपूत एवं अन्य भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2021 06 14 at 5.07.38 PM

उल्लेखनीय है कि कोरोनाकाल के इस विकट परिस्थिति में पिछले कई दिनों से राँची के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 500 से भी अधिक परिवारों को श्री दीपक कुमार जी के द्वारा सूखा राशन सामग्री दिया जा चुका है और अभी कई और इलाकों में दिए जाने बाकी हैं। अभी तक चुटिया, किशोर गंज, हिन्दपीढ़ी, लोअर बाजार एवं लालपुर क्षेत्र में सुखा राशन वितरण किया जा चुका है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular