Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीराँची महानगर काली पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से...

राँची महानगर काली पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से मिला

राँची महानगर काली पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से मिला। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ संरक्षक आलोक दुबे, वरीय संरक्षक राजीव चटर्जी, संरक्षक पवन झा, अध्यक्ष विनय सिंह, उपाध्यक्ष सोनू मिश्रा, नंदकिशोर सिंह चन्देल, बबलू वर्मा, सावन लिंडा, कुमार बंटी, रोहन सिंह, मोहित रजक, करण सिंह, अर्जुन सिंह थे।

प्रतिनिधिमंडल ने रामेश्वर उरांव को पुष्पगुच्छ एवं चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

रामेश्वर उरांव ने कहा कि, सरकार के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार ही पूजा करें। उन्होंने महानगर समिति को बधाई दिया और कहा कि संग़ठन में ही शक्ति होती है, संगठित रहे।

वरिष्ठ संरक्षक आलोक दुबे ने कहा कि, महानगर काली पूजा आगामी वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी समिति इन विस्तार करेगी।

अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि, राँची महानगर काली पूजा समिति के अंतर्गत आने वाले सभी पूजा पंडाल सरकार के नियमों के अनुसार ही पूजा करेंगे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular