राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा 7 अगस्त से 14 अगस्त तक मंडल दिवस को मंडल सप्ताह के रूप में पूरे राज्य में ओबीसी सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
उसी क्रम में आज राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मिलकर जाति आधारित जनगणना और झारखंड में जनसंख्या अनुपात में 52% आरक्षण का प्रस्ताव झारखंड विधानसभा से पास कर इसे केंद्र सरकार को भेजने की मांग किया है।
श्री गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा की महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा में जाति आधारित जनगणना करने हेतु विधानसभा से पास कर केंद्र सरकार को भेजी गई है।
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य आजम अहमद ने कहा कि राज्य में आंदोलनकारियों को सम्मान मिलना चाहिए
माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की आरक्षण से संबंधित एक कमेटी बनाई गई है उनका प्रस्ताव आएगा आगे की कार्रवाई की जाएगी। आंदोलनकारियों पर भी विचार हो रहा है।
मांग पत्र सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ झारखंड आंदोलनकारी आजम अहमद, सचिव संतोष शर्मा, इसराइल खालिद नाम शामिल है।
More Stories
10 जून से फिर लगेगी एनजीटी की रोक,घाटों का टेंडर न होने से खनन बंद
सहारा इंडिया में झारखंड के 1.22 लाख निवेशकों के फंसे 375 करोड़ रुपये के वेरिफिकेशन और भुगतान की प्रक्रिया शुरू
डॉक्टर्स पर हमला राज्य की चिकित्सा व्यवस्था के लिए अच्छे संकेत नहीं- चैम्बर