Wednesday, May 8, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीउप विकास आयुक्त, रांची श्री विशाल सागर ने किया भ्रमण,रूर्बन मिशन अंतर्गत...

उप विकास आयुक्त, रांची श्री विशाल सागर ने किया भ्रमण,रूर्बन मिशन अंतर्गत चल रही योजनाओं का किया निरीक्षण

उप विकास आयुक्त, रांची श्री विशाल सागर ने मांडर प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया। प्रखंड आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख एवं जिला परिषद सदस्य की उपस्थिति में उप विकास आयुक्त का स्वागत किया गया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त रांची श्री विशाल सागर ने मांडर प्रखंड में रूर्बन मिशन के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में प्रगति लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीडीसी श्री विशाल सागर ने मांडर प्रखंड के बरगढ़ी पंचायत के बरगढ़ी ग्राम में मनरेगा पार्क का भी उद्घाटन किया। इस पार्क में आम बागवानी, टीसीबी, डोभा, कुआं, नाडेप, रेन वाटर हार्वेस्टिंग इत्यादि योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान निदेशक के एनईपी श्रीपति गिरि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular