Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीरांची में खुलने लगे दुर्गा पूजा पंडालों के पट, ओसीसी क्‍लब में...

रांची में खुलने लगे दुर्गा पूजा पंडालों के पट, ओसीसी क्‍लब में श्रद्धालुओं को आज होंगे मां दुर्गा के दर्शन

रांची में दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलने लगे हैं। इस क्रम में आज ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का अनावरण शाम 6 बजे किया जाएगा। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए किसी भी तरह का उद्घाटन कार्यक्रम नहीं होगा। सादगी के साथ पट को खोल दिया जाएगा। वहीं श्रद्धालुओं को कोविड गाइडलाइन का हर हाल में पालन कराया जाएगा। पंडाल का निर्माण किसी थीम पर नहीं किया गया है। पंडाल को बस एक काल्पनिक मंदिर का रूप दिया गया है।

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना को लेकर इस बार भी हम लोगों ने सावधानी बरती है। भीड़-भाड़ ना हो, इसलिए बैरिकेडिंग को खुला रखा गया है। वहीं सरकार की ओर तय किए गए गाइडलाइन को पूरा किया जा रहा है। पंडाल में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। जो भी श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने के लिए आएंगे, उन्हें अपने हाथों को सैनिटाइज करना होगा।

साथ ही बिना मास्क के पंडाल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। जो श्रद्धालु मास्क पहन कर नहीं आएंगे, उन्हें मास्क दिया जाएगा। राजेंद्र सिंह ने बताया कि ओसीसी क्लब के मैदान परिसर में थोड़ी बहुत लाइटिंग की गई है। शेष सड़क पर कहीं भी सजावट नहीं की गई है। इधर, शहर के अन्य पंडालों के पट सोमवार से खोल दिए जाएंगे। इन पंडालों में भी इस वर्ष सादगी से आयोजन किया जा रहा है।

कई पूजा पंडालों में आनलाइन दर्शन की सुविधा कराई गई है। इन पंडालों से पूजा और पट खोलने को लाइव किया जाएगा। रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय ने बताया कि उनके यहां भी आनलाइन दर्शन की सुविधा होगी। सोमवार से पट खोल दिया जाएगा। बकरी बाजार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि रविवार शाम तक पंडाल तैयार हो जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular