Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeझारखंडभाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पर चर्चा

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पर चर्चा

रांची। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा रांची महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक रातू रोड स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गोपाल सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में रांची महानगर अध्यक्ष गोपाल सोनी ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सभी सदस्यों के सहयोग की अपील की और बैठक को सफल बनाने की रणनीति बनायी। बैठक का संचालन करते हुए ओबीसी मोर्चा के महामंत्री राम मनोज साहू ने पदधारियों एवं कार्यकर्ताओं को विषय प्रवेश कराया और कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

बैठक में ओलंपिक 2021 में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई दी गई और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

बैठक में शंभू प्रसाद , अमित यादव,ज्योति शंकर साहू, कमलेश आर्य, बबलू साव, कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, कैलाश साहू, संदीप भगत, सुनील विश्वकर्मा, रौनक चौधरी, अजीत चौधरी, रामायण सोनी, शिव शंकर साहू आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular