29.3 C
Jharkhand
Friday, May 16, 2025
spot_img
Homeझारखंडरांचीपेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ जिला...

पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

राजधानी में पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को बालालौंग इलाके में वाहन से चोरी कर पेट्रोलियम पदार्थों में मिलावट और अवैध भंडारण किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।

जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर जांच अभियान चलाया। इस दल में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगड़ी शामिल थे। जांच के दौरान टीम को मिलावट और अवैध भंडारण की जानकारी सही पाई गई। मौके से 4200 लीटर पेट्रोल, 250 लीटर डीजल और करीब 13 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया।

आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला

मिलावट और अवैध भंडारण के आरोप में मोसाहिद मंसूरी और तौसिफ रजा के खिलाफ विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन का यह कदम मिलावटखोरी पर नकेल कसने और कानून के सख्त प्रवर्तन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

THE REAL KHABAR

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img