Tuesday, April 30, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीजिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सद्भावना दिवस पर लिया शपथ

जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सद्भावना दिवस पर लिया शपथ

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभगार में सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री दीपक दुबे ने सभी ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों को सद्भावना शपथ दिलाई।

पदाधिकारियों ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के कार्य करने के साथ-साथ हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली।

सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा

मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेद-भाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करूँगा/करूँगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बात-चीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी।

युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्देश दिया गया था, इसके आलोक में शपथ संकल्प का आयोजन किया गया।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular