आम आदमी पार्टी के संयोजक डी एन सिंह का एक वर्ष का कार्यकाल आज पूर्ण हुआ।सैनिक बाजार स्थित कार्यालय में आज पार्टी के पदाधिकारियों ने धूम-धाम से उनके कार्यकाल के एक वर्ष पुरे होने पर उन्हें बधाइयाँ दीं।
प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, पार्टी उपाध्यक्ष व्यास उपाध्याय, नरेंद्र चौबे, रांची लोकसभा अध्यक्ष मनीष सिंह, महानगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की सचिव अर्चना वर्मा, हटिआ विधानसभा अध्यक्ष संतोष सोनी, महानगर टीम के श्रीराम सिंह, गोड्डा विधानसभा अध्यक्ष हेमकांत ठाकुर अदि उपस्थित थे।
सामूहिक रूप से केक काट कर और एक दूसरे को मिठाई खिला कर उपस्थित लोगों ने श्री सिंह को उनके कार्यकाल में पार्टी के लिए किये गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए बधाईआं दी।उपस्थित पदाघिकारियों ने श्री सिंह को पुष्प गुच्छ देकर और उनका माल्यार्पण कर के उन्हें बधाई दी।
अभी कल ही झारखण्ड के सहप्रभारी योगेश पाटिल ने अपने रांची दौरे के दौरान भी श्री सिंह के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा था की, झारखण्ड प्रदेश श्री सिंह के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रहा है और 2024 में पार्टी डी एन सिंह के नेतृत्व में निश्चित प्रदेश में सरकार बनाएगी।
आज उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा की पार्टी का एक-एक पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उनकी असली ताक़त है और इसी के बल पर आज झारखण्ड केंद्र की प्राथमिकता सूचि में है।
श्री सिंह ने कहा की वो 24 घंटे इस प्रयास में लगे हैं की कैसे आम आदमी पार्टी 2024 में झारखण्ड की जनता का जनादेश प्राप्त करते हुए झारखण्ड को प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाने में कामयाब हो सके।
प्रदेश संयोजक के कार्यकाल के एक वर्ष पुरे होने पर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है और आज दिन भर बधाई संदेशों का तांता लगा रहा।
प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह के कार्यकाल में हुए संगठन विस्तार को पार्टी हित में बताते हुए कहा की उन्हें अब विश्वास हो चला है 2024 में प्रदेश में आप की सरकार होगी।
More Stories
10 जून से फिर लगेगी एनजीटी की रोक,घाटों का टेंडर न होने से खनन बंद
सहारा इंडिया में झारखंड के 1.22 लाख निवेशकों के फंसे 375 करोड़ रुपये के वेरिफिकेशन और भुगतान की प्रक्रिया शुरू
डॉक्टर्स पर हमला राज्य की चिकित्सा व्यवस्था के लिए अच्छे संकेत नहीं- चैम्बर