Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeकोहरामराजनीतिशिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना को मात देकर चेन्नई से सकुशल लौटे...

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना को मात देकर चेन्नई से सकुशल लौटे झारखंड

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करीब 8 महीने बाद चार्टर विमान से चेन्नई से रांची लौटे हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। इससे पहले सीएम श्री सोरेन ने शिक्षा मंत्री के डोरंडा स्थित आवास का निरीक्षण भी किया।

E31nzWbVoAA0Wmx 1

कोरोना को मात देकर करीब 8 महीने बाद चेन्नई से रांची लौटने पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के चेहरे पर साफ खुशी झलक रही थी। खुशी थी सकुशल अपने घर लौटने की। करीब 8 महीने तक चेन्नई में रहकर इलाज कराने के बाद सोमवार (14 जून, 2021) को रांची लौटे हैं।

WhatsApp Image 2021 06 14 at 7.56.34 PM

सोमवार की सुबह रिम्स के दो चिकित्सक क्रिटिकल केयर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पीके भट्टाचार्य और मेडिसिन विभाग के डॉ अजीत डुंगडूंग चेन्नई के MGM हॉस्पिटल गये। यहां उन्होंने MGM, चेन्नई के डॉक्टर्स से स्वास्थ्य संबंधी हर पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद शिक्षा मंत्री श्री महतो के साथ वापस रांची लौट आये हैं।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना को मात देकर चेन्नई से सकुशल लौटे झारखंड

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular