Monday, April 15, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीपंडित दीनदयाल उपाध्याय कि जयंती पर फ्रीडम दौड़ का हुआ आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय कि जयंती पर फ्रीडम दौड़ का हुआ आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कि जयंती के शुभ अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र ,राँची एवं एलमुनाई एसोसिएशन मड़वाडी कॉलेज राँची के संयुक्त तत्वावधान में राँची कॉलेज ग्राउंड में फ्रीडम रन का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2021 09 25 at 11.07.48 AM

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कि जयंती पर उन्हें याद किया गया।इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता गौरव अग्रवाल ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राँची के लोकप्रिय सांसद श्री संजय सेठ जी उपस्थित थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय कि जयंती पर फ्रीडम दौड़ का हुआ आयोजन

श्री संजय सेठ जी ने कहा कि देश के भविष्य युवा ही है।युवाओं को अपने मन में हमेसा देशभक्ति का भाव के साथ शिक्षा ,संस्कृतिक एवं खेल के प्रति सहजता रखना चाहिए तभी देश विकसित के साथ साथ आगे बढ़ेगा।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजय जायसवाल,योग शिक्षिका राफिया नाज,स्नेह फाउंडेशन के आशुतोष द्विवेदी ,नेहरू युवा केन्द्र के गौरव,शुभम मंत्री,इक उम्मीद के संतोष सिंह एवं कमांडो डिफेंस एकेडमी के संचालक रोहित कुमार उपस्थित थे। दौड़ के परिणाम इस प्रकार है- बालक वर्ग में प्रथम अभिषेक कुमार,द्वितीय राजेश तृतीय दीनबंधु,रहे एवं बालिका वर्ग में प्रथम ऋषिका,द्वितीय अमिता तृतीय नीतू रहे।इस अवसर पर सभी विजेता खिलाडियों को ट्राफी एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया|

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular