Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeझारखंडराँचीपरमात्मा शिव कलियुगी सृष्टि को परिवर्तन कर स्वर्ग बनाते हैं: बीके...

परमात्मा शिव कलियुगी सृष्टि को परिवर्तन कर स्वर्ग बनाते हैं: बीके शांति बहन

रिपोर्ट- संजय गुप्ता

डकरा खलारी। शिव ही सर्व आत्माओं के परमपिता परमात्मा हैं, उनका स्वरूप सदा मंगलकारी रहता है। वे निराकारी एवं निरंकारी होने के साथ सर्व आत्माओं के कल्याण के लिए स्वयं-भू शिव के रूप में साधारण मनुष्य तन में अपना सृजन करते हैं।

परमात्मा शिव कलियुगी सृष्टि को परिवर्तन कर  स्वर्ग बनाते हैं: बीके शांति बहन

यह बातें ब्रह्मा कुमारी संस्था गुमला के मुख्य प्रशासिका शांति बहन ने कही। वे डकरा सुभाषनगर सेंटर में बाबा शिव के अनुयायीओ की एक संगोष्ठी में बोल रही थी। उन्होंने कहा सावन माह लोभ, मोह, क्रोध, ईर्ष्या त्यागने की महीना है। इस पवित्र माह में लोग सात्विक भोजन को प्राथमिकता देते है। जबकि मनुष्य आत्माओं के लिए हमेशा सात्विक भोजन फायदेमंद हैं। ऐसे भोजन शरीर और मन को संतुलित एवं व्यवस्थित बनाए रखता है। बीके शांति बहन ने कही कि इस ज्ञान सेंटर की नियमित बहन प्रीति की सराहना करते हुए कहीं इस छोटे से कस्बे में ज्ञान का अलख जगाने में यह सेंटर बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कही कि डकरा में बड़ा और अच्छा सेंटर बनाया गया है। जिसका उद्धघाटन विधि विधान के साथ किया गया है। कोरोनकाल वक्त में हमें सतर्कता के साथ रहकर अपनी सेवा भावना से कार्य करना है। इस मौके पर बिजय भाई, बिनायक भाई, उपेंद्र भाई, जगदीश्वर भाई, लालमोहन भाई, मंगल भाई, रामधनी, अशोक आदि शामिल रहे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular