Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeझारखंडकाेराेना टीके की कमी से जूझ रहे झारखंड के लिए अच्छी खबर,झारखंड...

काेराेना टीके की कमी से जूझ रहे झारखंड के लिए अच्छी खबर,झारखंड काे काेविशील्ड के छह लाख टीके मिले

काेराेना टीके की कमी से जूझ रहे झारखंड के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार काे राज्य काे काेविशील्ड के छह लाख टीके मिल गए। अब शनिवार से फिर टीकाकरण में तेजी आएगी। स्टेट अाईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि कुछ जिलाें में रात नाै बजे तक टीके पहुंच चुके हैं। बाकी जिलाें में शनिवार सुबह आठ बजे तक पहुंच जाएंगे। छह लाख में से 4,49,850 टीके जिलाें काे भेजने के बाद 1,50,150 टीके स्टेट वेयरहाउस में रिजर्व रखे गए हैं। इसे जरूरत के हिसाब से दूसरे चरण में जिलाें काे भेजे जाएंगे।

त्रिपाठी के मुताबिक सबसे ज्यादा 38,820 टीके रांची जिले काे ताे सबसे कम 6050 टीके लाेहरदगा काे आवंटित किए गए हैं। केंद्र ने टीका आवंटन के लिए 15 जुलाई तक का शेड्यूल जारी किया था। इसके अनुसार काेविशील्ड के 8,57,790 और काेवैक्सीन के एक लाख टीके मिलने थे। इनमें काेविशील्ड की छह लाख की पहली खेप आ गई है। नाै जुलाई काे काेवैक्सीन के एक लाख और 15 जुलाई काे काेविशील्ड के 2,57,790 टीके मिलेंगे। गाैरतलब है कि झारखंड में टीके खत्म हाेने की कगार पर आ गए थे। हर सेंटर पर सीमित संख्या में टीके लगाए जा रहे थे।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular