Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeझारखंडआंदोलनकारी टाईगर जयराम को सरकारी सुरक्षा प्रदान किया जाय - देवेन्द्र नाथ...

आंदोलनकारी टाईगर जयराम को सरकारी सुरक्षा प्रदान किया जाय – देवेन्द्र नाथ महतो

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले टाइगर जयराम महतो समेत सात साथियों को बेवजह का साजिश के तहत झारखंड सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन के द्वारा परेशान करने के विरुद्ध डीएसपीेएमयू (रांची कॉलेज रांची) चौक मोराबादी रांची के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जाएगा।
मौके पर आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड तानाशाही रवैया अपनाते हुए खतियानी आंदोलनकारी साथी को गिरफ्तार कर साजिश के तहत झारखंडी हक अधिकार के आवाज को कुचलना चाहती है जिसे झारखण्डी जनमानस कतई बर्दास्त नहीं करेगी।
मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलनकारी टाइगर जयराम महतो को सरकारी सुरक्षा मुहैया करने की मांग करते हुए सरकार से मांग किया कि खतियानी आंदोलनकारी साथियों को बिना परेशान किए सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति, उद्योग नीति लागू करे तथा रिक्त पदों पर झारखंडी मूल छात्रों का बहाली करे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से देवेंद्र नाथ महतो, भगीरथ मुंडा, पप्पू कुमार, प्रवीण कस्यप, सुमित कुमार, अंगत नायक, राज कुमार, राहुल मोदक, करम, लक्की नायक, योगेश कुमार, राजेश, संदीप, अंकित, विक्रम, अनिल कुमार, रमेश, तरुण, रविन्द्र, दीपक मौजूद थे।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular