Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeझारखंडऑक्सिजन पार्क मोरहबादी मे मिशन सेव अर्थ 2024 का शानदार आयोजन

ऑक्सिजन पार्क मोरहबादी मे मिशन सेव अर्थ 2024 का शानदार आयोजन

रांची: सेव अर्थ मिशन -2024 वन प्रमंडल रांची के द्वारा ऑक्सीजन पार्क मोराबादी रांची में जान जागरूकता को सांस्कृतिक कार्यक्रम माध्यम से आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रजावलित कर मुख्य अतिथि डॉ संजय श्रीवास्तव प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बाल प्रमुख), झारखंड, श्री कुलवंत सिंह, पीसीसीएफ़ वन्यप्राणी(आईएफएस )और श्री न के सिंह एपीसीसीएफ विकास ने किया। इसके बाद मां सरस्वती वंदना डांस और कत्थक नृत्य किया गया। इसका थीम वर्षा ऋतु आगमन और उसकी मनमोहन वातावरण और मोर नृत्य के रुप में दर्शाया गया था।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम करने का उदेश्य आम लोगो को पर्यावरण से जोड़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा जन जागरुकता फैलाना है। मिशन लाइफ़ भी उसी दिशा में इस वर्ष राँची एवं संपूर्ण झारखंड में मई माह में किया गया था।
इसके बाद थेमेटिक डांस जिसमें पेड़ का पूरा वृतांत इसमें दिखाया गया है जिसे घोष और उनकी टीम के द्वारा किया गया जिसमें सभी दर्शकों ने पूरा मजा लिया इसके बाद छाऊ डांस जिसका थीम प्रकृति रहा जिससे बहुत मनमोहक झांकियां प्रस्तुति दी। ह्यूमन पपेट और स्ट्रिंग पपेट जो की राजस्थान जिसका थीम वन एवम पर्यावरण था सभी दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद नागपुरी डांस हुआ जिसका थीम झारखंड की प्राकृतिक सौंदर्य को इस नृत्य के माध्यम से बेहतरीन रूप से दिखाया गया है। उसके बाद पुरुलिया प छाऊ डांस जिसका थीम महिषासुर वध नृत्य था उसे लोगों को दिखाया गया जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर की। इसके बाद एक और नागपुरी डांस हुआ जिसका थीम बसंत ऋतु में प्रकृति का दृश्य बेहतरीन रूप से दर्शाया गया था।
थीमेटिक डांस -इसका थीम पेड़ था इसे भी डांस मे दिखाया गया ,इसके अलावा के सैंड आर्ट की प्रस्तुति द्वारा पृथ्वी को बेहतरीन रूप से दिखाया गया जिसे सभी दर्शकों में बहुत अधिक सराहा । ट्राइबल फैशन शो सुमंगल नाग और उनकी टीम के द्वारा जिसका थीम सतत जीवनशैली कैसे कैसे जिया जाया था।

The Real Khabar

RELATED ARTICLES

Most Popular