Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeझारखंडहेमंत सरकार, लूट और झूठ की सरकार-दीप नारायण सिंह

हेमंत सरकार, लूट और झूठ की सरकार-दीप नारायण सिंह

जदयू झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राजभवन के समक्ष जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक खीरू महतो की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी प्रवीण सिंह एवं झारखंड सह प्रभारी अरुण सिंह उपस्थित हुए। धरना को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश महासचिव सह किसान नेता दीप नारायण सिंह कहा कि हेमंत सरकार, लूट और झूठ की सरकार है। टुंडी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक के शह पर कोयला और बालू की लूट हो रही है। प्रखंड और अंचल कार्यालय में लूट मची हुई है। नजराना दिए बिना गरीबों का कोई काम नहीं हो रहा है। गांव -गरीब, मजदूर -किसान, छात्र -नौजवान, परेशान है। सरकार जनता दरबार के नाम पर राज दरबार लगा रही है। गांव के लोग अपना काम -धाम छोड़कर अपने समस्या को लिए जनता दरबार में आ रहे हैं और निराश होकर लोट जा रहे हैं। सरकार के अधिकारी और कर्मचारी जनता दरबार में मछली- भात खा कर अपना कोरम पूरा कर रहे हैं। लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जदयू के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में जन जागरण कर जन-जन को जदयू से जोड़ने का काम करना होगा। तभी जाकर आने वाला समय में इस लूट की सरकार से मुक्ति मिलेगी ओर राज्य में जदयू की सरकार होगी।

THE REAL KHABAR

RELATED ARTICLES

Most Popular